धुर्वा डैम में हादसा, दो बच्चे डूबे

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम में दो बच्चे डूब गय़े हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक नहाने के दौरान दोनों बच्चे डूबे हैं। दोनों बच्चे नहाने के दौरान डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गए थे।

इसी दौरान दोनों बच्चे गहराई में चले गये और डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। बच्चों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं