रांची में एसीबी की दूसरे दिन भी जांच जारी, राधा कृष्ण अपार्टमेंट और चिरौंदी में चल रही कार्रवाई [ACB investigation continues for the second day in Ranchi, action going on in Radha Krishna Apartment and Chirondi]

2 Min Read

हजारीबाग एसडीओ और नोवामुंडी के सीओ से हो रही पूछताछ

रांची। बड़गाई अंचल के लालू खटाल स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है।

आज रांची में दो जगहों पर जांच चल रही है। यह जांच राधा कृष्ण अपार्टमेंट और चिरौंदी इलाके में चल रही है।

बताया जा रहा है कि राधा कृष्ण अपार्टमेंट में एसीबी को नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार के दो फ्लैट होने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं चिरौंदी में हजारीबाग एसडीओ के आलिशान घर है, जहां पड़ताल चल रही है।

जमीन घोटाले की जांच कर रही एसीबी

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में एसीबी बुधवार सुबह से ही छानबीन कर रही है। बुधवार को 14 घंटे से अधिक पड़ताल की।

एसीबी की टीम ने राज्य के छह जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद देर शाम एसीबी की टीम दोनों अधिकारियों और मनोज कुमार के ड्राइवर अजय रविदास को लेकर रांची आ गई। आज तीनों से पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को इन जगहों पर हुई जांच

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) झारखंड की टीम ने बुधवार को हजारीबाग के एसडीओ शैलेश कुमार और नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार से जुड़े छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।

दोनों अधिकारियों के रांची, हजारीबाग, गिरिडीह व पश्चिमी सिंहभूम स्थित आवास व कार्यालय को खंगाला गया।

करीब 14 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान जमीन से जुड़े कागजात, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात जब्त किए गए। हजारीबाग में कुछ कैश मिलने की भी सूचना है। हालांकि एसीबी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें

मनोज कुमार और शैलेश कुमार को ACB लेकर आई रांची, चल रही है पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं