अभाविप के छात्र राजभवन के समक्ष बैठे धरने पर

1 Min Read

रांचीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याग्यवलकय शुक्ला के नेतृत्व में झारखंड के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्र भी धरना पर बैठे।

धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, समय पर सेशन और झारखंड के विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग को बंद करने की मांग कर रहे थे। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राजभवन के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये।

अभाविप के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कहा कि हम लोगों ने कई बार राज्यपाल के सामने अपनी समस्या रखने की लिए राजभवन से समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। इसलिए विवश होकर उन्हें धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

सुधीर कुमार गुप्ता बने JSSC के सचिव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं