राज्यपाल से मिला ABVP का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन [ABVP delegation met the Governor, submitted memorandum]

1 Min Read

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े कुलपति और कुलसचिव सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों को शीघ्र भरने सहित विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल ने उनकी बातें सुनने के बाद आश्वस्त किया कि जल्द ही इसे लेकर सकारात्मक कदम उठाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 12 वें राज्यपाल बने संतोष गंगवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं