JPSC PT: बोकारो में करीब 20 हजार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

1 Min Read

बोकारो। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा रविवार को रांची के विभिन्न केंद्रों पर हुई।

इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।जहां कुल 27,569 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें प्रथम पाली में 08,531परीक्षार्थी शामिल हुए,जबकि 19,038 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

इसी तरह दूसरी पाली में 08,514 परीक्षार्थी शामिल हुए,जबकि 19,055 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

रविवार को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर डीसी विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।

डीसी – एसपी ने संयुक्त रूप से बी.एस.सिटी क्षेत्र,चास शहरी एवं चास ग्रामीण क्षेत्र के सेक्टर वन स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल, सेक्टर 06 स्थित सिटी कालेज/अल हबीब टीचर ट्रेनिंग कालेज/गुरु गोविंद पब्लिक स्कूल, चीरा चास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल, पिंड्राजोड़ा स्थित सूर्योदय प्लस टू हाई स्कूल आदि परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

मौके पर उन्होंने केंद्राधीक्षकों से उपस्थित/अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें

यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर्स के 25 हजार पदों पर निकली भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं