अभिषेक पिंटू को जान का खतरा, सरकार सुरक्षा देः भाजपा

3 Min Read

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी में गवाही में देने वाले उनके बचपन के दोस्त अभिषेक प्रसाद पिंटू की जान पर खतरा है। वह भागा-भागा फिर रहा है।

उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। राज्य की सरकार को उसे सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि पिंटू को कौन धमकी दे रहा है। सच तो यह है कि जो भी ऐसी सरकार के भेद खोलेगा, उसकी जान को खतरा है।

अजय आलोक शनिवार को यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहगा कि झारखंड की जनता का आखिर दोष क्या है जिसने राज्य में एक आदिवासी को मुख्यमंत्री चुना, लेकिन उसी मुख्यमंत्री ने उनकी ही जमीन पर कब्जा कर लिया।

अभी तक तो 9 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला ईडी के सामने आया है, न जाने झारखंड के किन-किन स्थानों पर कितनी जमीन कब्जा की गई होंगी।

हेमंत सोरेन में लालू प्रसाद यादव की आत्मा घुस गई है। वह जेल से सरकार चला रहे हैं। जेएमएम का असल नाम “जमीन मारो मोर्चा” है, जिसके सरदार जेल में हैं और उन्हें यह लग रहा है कि जेल में रहने का लाभ उन्हें चुनाव में होगा।

लेकिन ऐसा होने नहीं जा रहा। इतिहास रहा है कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार से जनित किसी भी नेता का साथ कभी नहीं दिया है और न ही इन्हें मिलेगा।

अजय आलोक ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन तो सौदेबाजी में लिप्त थे। उन्होंने रिश्वत की रकम अपने अकाउंट में ली थी।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। झारखंड में अगली सरकार भी भाजपा ही बनाएगी।

इसे भी पढ़ें

आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाना जानता है: योगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं