रांची। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसके साथ ही दल बदल का खेल भी शुरू हो गया है।
सभी राजनीतिक पार्टियां अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी हैं। इसी क्रम में रविवार को एनडीए खेमे में शामिल आजसू में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें आम आदमी पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष रहे सत्येंद्र सिंह ने आजसू का दामन थाम लिया। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सत्येंद्र सिंह समेत सभी को सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि लगातार पार्टी की विचारधारा से लोग जुड़ रहे हैं यह अच्छी बात है।
आजसू सुप्रीमो ने कहा कि हम आने वाले दिनों में अपनी सरकार बनाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी से आजसू में आए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि आप का झारखंड में कोई जनाधार नहीं है।
मैंने कई बार अरविंद केजरीवाल को संगठन की मजबूती को लेकर ध्यान दिलाया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें
शहबाज शरीफ चुने गए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, दूसरी बार संभालेंगे सत्ता








