तोपचांची वाटर बोर्ड झील में डूबने से एक युवक की मौत

2 Min Read

धनबाद: धनबाद जिले के तोपचांची वाटर बोर्ड झील में 25 वर्षीय मो आबिद खान की डूबने से मौत हो गई।

दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस और झील प्रबंधन को दी। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पुलिस और परिजनों ने युवक का शव बाहर निकाला गया।

दरअसल बुधवार को वासेपुर नया बाजार से पांच दोस्तों के साथ मिलकर नहाने के लिए वासेपुर नया बाजार से तोपचांची झील आया था।

इसी दौरान मो आबिद का पैर फिसल गया।वह गहरे पानी में चला गया। मृतक युवक के साथ नहाने आए दोस्त ने बताया कि बुधवार की दोपहर हम पांच दोस्त तोपचांची वाटर बोर्ड झील में टोटो में नहाने और घूमने आए थे।

नहाने के दौरान मो आबिद खान झील में डूबने लगा। जहां हम सभी को तैरना नहीं आता था।

हमने आसपास के दुकानदारों को घटना के बारे में बताया और फिर हम तोपचांची थाना पहुंचे और युवक के डूबने की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बुधवार को अंधेरा होने के कारण झील में खोजबीन करने में काफी परेशानी हुई।

जिसके बाद रात में खोजबीन बंद कर दी गई। गुरुवार को गोताखोरों की टीम तोपचांची झील पहुंची। गोताखोरों की टीम ने झील से शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आबिद का शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।

पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आबिद की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। आबिद की एक छोटी बेटी भी है।

इसे भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग की सलाह-उल्टी, तेज बुखार या सिर दर्द हो तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं