नारकोटिक्स अफसर बन पहुंचे युवक-युवती, लोगों ने कर दी पिटाई

1 Min Read

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में लोगों की भीड़ ने एक युवक और युवती की जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि ये युवक और युवती नारकोटिक्स अफसर बन वसूली करने पहुंचे थे। पर उन्हें लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

दोनों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कभी पत्रकार बनकर, तो कभी किसी विभाग का अधिकारी बनकर लोगों से वसूली करते थे।

दोनों फर्जी तरीके से लोगों से वसूली करने का काम करते हैं। इसी क्रम में दोनों नारकोटिक्स अफसर बनकर नामकुम बस्ती पहुंचे थे, जहां शक होने पर लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई कर दी।

फिलहाल दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें 

टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं