प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर के परिसर में दो दिवसीय मटका फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन [A two-day pot breaking competition was organized in the premises of the ancient Radhakrishna temple]

2 Min Read

पिस्का नगडी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर के परिसर में दो दिवसीय मटका फोड़ का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रथम दिवस सोमवार को बच्चों के द्वारा मटका फोड़ किया गया तथा दूसरे दिन मंगलवार को युवाओं के द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता संध्या सात बजे राधाकृष्ण मंदिर के मंदिर में प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि भूषण भगत के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं जोहार पार्टी के अध्यक्ष कुशवाहा विजय महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम के संयोजक बजरंग गोप थे, मंच संचालन युवा समाजसेवी मनीष केसरी ने किया।

मौक़े पर समाजसेवी दौलत राम केसरी, अरविंद केसरी, दिनेश केसरी, दीपक केसरी, दीपक केसरी घर संसार, पवन केसरी, परमानंद केसरी, चूड़ामणि महतो, राम रामबरन महतो, शीला देवी, दिवाकर मेहता, नयन केसरी, करन साहू, संजय यादव, कुसना केसरी, आदित्य केसरी, रवि केसरी, निखिल साहू, ओमकार, रिकी भगत, प्रभात केसरी, अभिषेक केसरी, सूरज केसरी, अंतु भंडारी, मंदिर के पुजारी पंकज पांडे सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी विजेताओं को समाजसेवी बजरंग गोप के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ऐतिहासिक होगा — संजय सेठ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं