अनियंत्रित होकर एक घर में घुसी तेज रफ्तार कार

1 Min Read

रांची : राजधानी में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है।

घटना, रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित भोकड़ो पुल के पास हुई।

यहां, जेएच01सी क्यू 2142 नंबर की कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी, जिस वजह से यह घटना हुई।

इसे भी पढ़ें

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने आईएमएफ से एक और राहत पैकेज मांगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं