Jharkhand Assembly: रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल

Anjali Kumari
2 Min Read

Jharkhand Assembly:

रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में राजधानी रांची में एक स्मृति स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान की। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार दिशोम गुरु की ऐतिहासिक भूमिका और उनके योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से यह स्मृति स्थल बनवाने जा रही है। स्मृति स्थल को भव्य और भावनात्मक रूप से समृद्ध रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां गुरुजी के संघर्ष, विचार और आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

विधानसभा में उठा मामलाः

शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में भी यह मामला उठा। सुदिव्य सोनू ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के सबसे सशक्त जननेता माने जाते हैं। झारखंड के अलग राज्य गठन के संघर्ष से लेकर आदिवासी अधिकारों की लड़ाई तक, उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनके सम्मान में बनने वाला यह स्मृति स्थल न केवल श्रद्धांजलि होगा, बल्कि राज्य के इतिहास का एक जीवंत प्रतीक भी बनेगा।

इसे भी पढ़ें

Vidhan Sabha: JMM ने की मांग- विधानसभा से शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भेजे सरकार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं