झारखंड में हत्या के एक दशक पुराने मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा

1 Min Read

मेदिनीनगर : झारखंड के मेदिनीनगर की एक अदालत ने पलामू जिले में एक दशक से अधिक पुराने हत्या के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमरेश कुमार ने जुलाई 2013 में रेड़मा मोहल्ले में हुई लखन खेरवार की हत्या के मामले में बिहार के रोहतास जिले के निवासी भीम खेरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं