IAS club for officers:
रांची। राजधानी रांची के दीनदयाल नगर स्थित IAS क्लब में अफसरों के लिए 1 करोड़ का जिम बनने जा रहा है। कार्मिक विभाग के अफसरों को जिम बनाने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब का निरीक्षण भी किया है। उस स्थान का मुआयना किया है, जहां जिम स्थापित होगा। जिम बनाने पर खर्च होनेवाली राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
जिम में 95 लाख के उपकरण होंगेः
जानकारी के अनुसार जिम बनाने पर करीब एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसमें लगभग 95 लाख रुपए जिम के उपकरण पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा संबंधित भवन के आधारभूत संरचना को जिम स्थापित करने के अनुरूप बनाने पर लगभग पांच लाख रुपए की राशि खर्च होगी। जानकारी के अनुसार बड़े साहबों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर आईएएस क्लब में जिम बनाया जा रहा है।
मोरहाबादी मैदान में बढ़ गई है वाकरों की भीड़ः
मोरहाबादी मैदान में आज कल टहलने के समय अत्यधिक भीड़ की वजह से कई बड़े अधिकारी अब आईएएस क्लब परिसर में ही टहलते हैं। मोरहाबादी मैदान में टहलने के दौरान बड़े अधिकारियों को कई तरह की समस्या भी पैदा होती है। वे अपने को आम लोगों के साथ टहलने में अपने को असहज भी महसूस करते हैं। ताक बिठाए कई अधिकारी, व्यवसायी, ठेकेदार और आम लोग भी उन्हें मोरहाबादी मैदान में पकड़ लेते हैं। उनसे अपनी समस्या बताने लगते हैं। अपनी पैरवी करने लगते हैं। इस कारण आईएएस क्लब में ऐसी व्यवस्था की जा रही है, ताकि टहलने के लिए उन्हें मोरहाबादी मैदान नहीं जाना पड़े। क्लब में ही टहलने और व्यायाम की पूरी व्यवस्था हो सके।
इसे भी पढ़ें
Pension Scheme: IAS-IPS अफसरों को पेंशन स्कीम चुनने का मिले सकता है विकल्प








