नामकुम (रांची)। सावन आते ही नामकुम का स्वर्णरेखा घाट भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान है। रात 12 बजे के बाद बड़ी संख्या में भक्त नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुंचे। यहां स्नान के बाद जल भरकर पहाड़ी मंदिर व श्री सुरेश्वर धाम के लिए बोल-बम के नारे के साथ निकले।
रात में ही पूरा घाट बोलबम के नारों से गूंज उठा। देर रात तक पहाड़ी बाबा के लिए भक्तों का जत्था निकलता रहा। स्वर्णरेखा घाट प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि भक्तों के लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई।
घाटों को साफ कर दिया गया है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था है। रविवार की रात करीब एक लाख लोग जल लेकर निकले।
पहाड़ी बाबा में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु रविवार की रात नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुंचे। यहां से जल उठाकर देर रात पहाड़ी मंदिर के लिए निकले। यहां बाबा के जयकारे लगाए।
चुटिया स्थित श्री सुरेश्वर धाम मंदिर में भव्य सावन महोत्सव मनाया जा रहा है। कोलकाता से मंगाए गए लिली, गेंदा, रजनीगंधा व अन्य से फूलों से पूरा मंदिर परिसर सजाया गया है। सुबह 4 बजे मंदिर खोल दिया जाएगा।
कोलकाता से मंगाए फूलों से सजा श्री सुरेश्वर धाम
पहाड़ी मंदिर में श्रावणी महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। रविवार की शाम पहाड़ी मंदिर मुख्य गेट के समक्ष भगवान शिव-पार्वती के जीवंत स्वरूप दर्शाया गया।
दर्जन भर कलाकारों ने शिव तांडव किया। महोत्सव के उद्घाटन पर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर निगम प्रशासक अमित कुमार, एसएसपी चंदन सिन्हा, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जय शंकर पाठक, रांची विधायक सीपी सिंह, गो सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन व अन्य मौजूद थे।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के सौजन्य से बाल कांवर यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को होगा। इसके लिए पोस्टर लॉन्चिंग भी की गई।
सावन महोत्सव को सफल बनाने में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष कुमार राजा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वित्त प्रभारी राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह समेत सैकड़ों सदस्य जोर-शोर से लगे हैं।
इसे भी पढ़ें