रेलवे स्टेशन रोड से युवती का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस [A girl was kidnapped from Railway Station Road, police is searching for her]

1 Min Read

रांची। रांची रेलवे स्टेशन रोड से एक युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवती अपनी मां के साथ दिल्ली से आ रही थी। गुरुवार की सुबह चार बजे रांची रेलवे स्टेशन में वह ट्रेन से उतरी और ऑटो पकड़ने के लिए मां-बेटी दोनों स्टेशन से बाहर निकली। उसी समय ऑटो से युवती का अपहरण कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक लड़की बरामद नहीं हुई है।

पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की की खोजबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की गुमला जिले की ह।

इसे भी पढ़ें

रांची रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप जब्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं