Bee attack:
कोडरमा। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पपरामो गांव में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां मधुमक्खियों के हमले में 5 वर्षीय करीना कुमारी की मौत हो गई। करीना अपने भाई दीपांशु और पड़ोस के एक बच्चे के साथ बकरी चराने गई थी।
तीनों बच्चे रोते हुए घर लौटेः
तीनों बच्चे घर से करीब दो किलोमीटर दूर टांड की ओर बकरी चराने गए थे। एक घंटे बाद तीनों बच्चे रोते हुए घर लौटे। उनके हाथ और सिर सूजे हुए थे। बच्चों ने बताया कि टांड में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
तुरंत डॉक्टर के पास ले गये परिजनः
करीना के पिता संतोष सिंह तुरंत तीनों बच्चों को स्थानीय निजी क्लिनिक ले गए। इलाज के बाद दीपांशु और पड़ोस के बच्चे की हालत में सुधार हुआ, लेकिन करीना की स्थिति बिगड़ती गई। मंगलवार को उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें








