illegal Shisham Boats seized: साहिबगंज में गंगा नदी से अवैध शीशम बोटा से लदी नाव जब्त

2 Min Read

illegal Shisham Boats seized:

साहिबगंज। वन विभाग ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर गंगा नदी के बसकोला घाट अवैध शीशम बोटा से लदी एक नाव को जब्त कर लिया। वन विभाग को सूचना मिली थी कि गंगा नदी के जल मार्ग से अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत बसकोला घाट पहुंची और नदी में चल रही संदिग्ध नाव को रोका गया। जांच के दौरान नाव पर 12 शीशम बोटा लदी पाई गई, जिसके संबंध में नाव सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

बाढ़ का फायदा उठा रहे लकड़ी माफियाः

वनरक्षी इंद्रजीत कुमार ने बताया, “गंगा में बढ़े हुए जलस्तर और दियारा क्षेत्र से लोगों के पलायन का लकड़ी माफिया गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी भी हाल में इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।” वन विभाग ने नाव एवं लकड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध लकड़ी परिवहन तथा वन्य संसाधनों की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे।

कार्रवाई में ये रहे शामिलः

कार्रवाई के दौरान वनरक्षी इंद्रजीत कुमार, पप्पू कुमार, वनकर्मी संतोष यादव, अभिषेक आनंद, नवल कुमार, पप्पू शर्मा समेत अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता के सामने बड़ा सवाल: पुरानी परंपरा या केजरीवाल के फैसले पर बढ़ेंगी?

Share This Article
Exit mobile version