रांची। महागठबंधन विधायक दल की बैठक कल यानी बुधवार तीन जनवरी को होगी। बैठक पुराने मुख्यमंत्री आवास के सभागार में शाम 54.30 बजे से होगी। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी है। बैठक में गठबंधन दलों के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
सत्ता दल के सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है। यह बैठक कई मायनों में अहम है। गांडेय विधायक के इस्तीफा के बाद झारखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कल बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें







