कांग्रेस के 8 नाराज विधायक दिल्ली रवाना

2 Min Read

नहीं मना पाया कोई, अब आलाकमान के पास रखेंगे बात

रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मीर अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बसंत सोरेन कांग्रेस के नाराज विधायकों को समझाने में नाकाम रहें।

इसके बाद सीएम और अन्य नेताओं के लौटते ही आठ नाराज विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो गये। ये सभी विधायक बिरसा चौक स्थित होटल रासो से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकल गये।

इनमें अनूप सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी आदि के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दो और विधायक कल दिल्ली जायेंगे।

रविवार की शाम सभी नाराज विधायक कांग्रेस आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगे। नाराज विधायकों ने यह भी धमकी दी है कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई, तो वे रांची लौटने की बजाय जयपुर चले जायेंगे।

बता दें कि चंपई सोरेन मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से ही कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक नाराज हैं। वे कल से ही गोलबंद हैं और बैठकों का दौर जारी है।

वे सभी आज पूरे दिन बिरसा चौक स्थित होटल रासो में जमे हुए थे।

इसे भी पढ़ें

प्रयागराज में पैसे लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं