जदयू के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

1 Min Read

रांची : जदयू के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर झंडोत्तोलन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफ़ताब जमील ने कहा कि हमें देश में अमन-चैन के पैगाम को बढ़ाना है तथा आपसी भाईचारे से एक नए हिंदुस्तान को गढ़ना है।

उन्होंने कहा कि हालात कई दफा निराशाजनक हो जाते हैं, पर हमें नाउम्मीद नहीं होना है। वहीं, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि  युवाओं को संविधान के जरिए देश की कमान लेने के लिए कमर कसना होगा। अभी देश में विकास और रोजगार को छोड़कर सब कुछ हो रहा है।

हमें राजनीति की अराजकता को खत्म करना होगा। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ  की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा , रत्ना शर्मा, उपेंद्र नारायण सिंह, भगवान सिंह, रामजी प्रसाद, अखिलेश रॉय, बैद्यनाथ पासवान, कैलाश यादव, मो फ़ैज़, कमल प्रसाद, अनिल यादव, महेश्वर प्रसाद , पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विनय भरत  तथा कंपलीट सॉल्यूशन इंस्टिट्यूट के सभी स्टाफ और अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं