जयराम की पार्टी के घोषणा पत्र में 75 संकल्प [75 resolutions in Jairam’s party’s manifesto]

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने 75 सूत्री संक्ल्प पत्र जारी किया है।

इसमें उन्होंने कई वादें किए हैं। वे जनसंपर्क में लगातार बने हुए हैं। बता दें कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कुल 76 प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में उतारा है।

पार्टी लगातार बना रही रणनीतिः

पार्टी चुनावी जीत को लेकर अपनी रणनीति पर लगातार काम कर रही है। संगठन ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है। कुल 75 सूत्री संकल्प पत्र व संदेश जारी किया गया।

पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष और सिल्ली प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, सलाहकार अमित गिरी, महासचिव मार्शल महतो, सूरज महतो, सुमित खतियानी ने इसके बारे में मीडिया को जानकारी दी।

उन्होंने खतियान आधारित स्थानीय, नियोजन व विस्थापन नीति आदि समेत संकल्प के बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पार्टी नीति और सिद्धांतों पर कायमः

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि हमलोग अपनी नीति सिद्धांत से नहीं बदल सकते। हमारा संगठन जारी संकल्पों के साथ कैची छाप पर मतदान के लिए चुनावी मैदान में उतर चुका हैं। जारी सभी मेनिफेस्टो पर हम खरे उतरेंगे।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो के नामांकन में उमड़ा हुजूम [Crowd gathered in nomination of Jairam Mahato]

Share This Article
Exit mobile version