शेयर बजार में डूबे 70 लाख, दो की गई जान, एक गंभीर [70 lakhs drowned in the stock market, two lost their lives, one seriously]

2 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र के तामोलिया आशियाना सिटी में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां शेयर बाजार में पैसे डूबने के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया।

परिवार के बेटे अंशु श्रीवास्तव ने शेयर बजार में 70 लाख लगाए थे। पैसे डूबने के बाद अंशु फरार हो गया। इसके बाद कर्जदारों ने परिवार वालों पर दबाव डालना शुरू कर दिया। दबाव में आकर मां-पिता और दादी ने कीटनाशक खा लिया।

इसमें मां सुनीता श्रीवास्तव और दादी कृष्णकांति श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि पिता ज्ञान प्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परिजनों और दोस्तों से लिया था उधारः

पुलिस के अनुसार, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के बेटे अंशु श्रीवास्तव ने अपने परिजनों और दोस्तों से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लगभग 60 से 70 लाख रुपये लिए थे। लेकिन उसके सारे पैसे शेयर बाजार में डूब गए।

इसके बाद कर्जदारों ने पैसे वापस करने के लिए दबाव डालना शुरू किया तो अंशु शहर से फरार हो गया। कर्जदारों के बढ़ते दबाव के कारण परेशान होकर तीनों लोगों ने कीटनाशक दवा खा ली। इसके बाद तीनों घर से बाहर निकल गए और सोसाइटी के कैंपस में ही गिर गए।

आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों को ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ज्ञान प्रकाश की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।

पिता ने मरने से पहले बनया वीडियोः

वहीं ज्ञान प्रकाश ने कीटनाशक खाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें कहा कि मैं ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव अपनी मां कृष्णकांति श्रीवास्तव, पत्नी सुनीता श्रीवास्तव के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। हमारी मौत के जिम्मेदार हम खुद हैं। परिवार के किसी व्यक्ति का इसमें कोई हाथ नहीं है।

इसे भी पढ़ें

आज कारोबारी के चौथे दिन शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं