रांची के बीजेपी नेता भैरव सिंह समेत 7 जिला बदर [7 district Badar including Ranchi’s BJP leader Bhairav ​​Singh]

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां और कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत कई मामलों में वांछित चेहरों को जिला बदर भी किया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के भैरव सिंह को 20 दिनों के लिए जिला बदर किया गया है।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र में आशांति फैलाने एवं समाजिक सौहार्द के खराब होने की आशंका से भैरव सिंह को जिला बदर किया है। जिला प्रशासन को समाज में अस्थिरता उत्पन्न होने और विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने का भी अंदेशा है।

बता दें कि भैरेव सिंह ने 2021 में सीएम के काफिला को रोकने का प्रयास किया था। उस दौरान उनके एवं उसके सहयोगियों ने सरकारी कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान हमला भी किया था।

इसके अलावा भी भैरव सिंह कई मामलों में वांछित है। बताते चलें कि भैरव सिंह भाजपा नेता भी हैं और इस बार रांची से टिकट की रेस में भा शामिल थे।

इन्हें भी किया गया है जिला बदरः

हिंदपीढ़ी थाना निवासी भैरव सिंह के अलावा सुखदेव नगर निवासी सरताज , अनगड़ा थाना निवासी बेव सिंह मुंडा, मटका किंग आनंद वर्मा, सुखदेव नगर थाना निवासी सनी सिंह, प्रकाश यादव और चंदन सिंह को भी जिला बदर किया गया है।

इन्हें प्रतिदिन थाने में हाजिरी लगाने का निर्देशः

इसके अलावा चान्हो थाना निवासी करो पाहन,आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, मोबिन अंसारी, सुखदेव नगर थाना निवासी सकलदेव बड़ाइक और रोहित चौरसिया रोज को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों पर क्या होगा ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं