झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 59.28 प्रतिशत वोट [ 59.28 percent votes till 3 pm in 43 assembly seats of Jharkhand ]

1 Min Read


बहरागोड़ा में 71 फीसदी से अधिक वोट


रांची। झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले पहले चरण के लिए बुधवार 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा रहे हैं।

नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे। वहीं वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होने पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।

पहले चरण में 17 सीट सामान्य, 20 अनुसूचित जनजाति और 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस चरण में 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

43 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 59.28 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। बहरागोड़ा में सबसे अधिक अब तक 71.01 प्रतिशत मतदान की खबर है।

झारखंड में दोपहर एक बजे तक करीब 46 प्रतिशत मतदाताओं की ओर से अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका था।

इस दौरान बहरागोड़ा में सबसे अधिक 53.96 प्रतिशत मतदाताओं की ओर से अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति सभी 81 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव [Jharkhand Bachao Kranti Sena Samiti will contest elections on all 81 assembly seats]

Share This Article
Exit mobile version