इंडी गठबंधन में बन रहा 50-31 का फार्मूला, राहुल-तेजस्वी आज रांची में [50-31 formula being formed in Indi alliance, Rahul-Tejashwi in Ranchi today]

3 Min Read

सीट बंटवारे को लेकर होगी अहम बैठक

रांची। झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। अब इंडिया गठबंधन की बारी है।

चर्चा है कि इंडी गठबंधन में 50-31 के फार्मूले पर सहमति बन सकती है। जेएमएम 50 सीटों में से माले को और कांग्रेस 31 सीटों में से आरजेडी को सीट शेयर कर सकता है।

लगातार हो रही बैठकेः

इधर लगातार बैठकों का दौर जारी है। आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी रांची आ रहे हैं। उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव भी रांची में है। उन्होंने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है।

माले की विधायक विनोद सिंह और आरूप चर्टजी भी सीएम हेमंत से मुलाकात करेंगे। ऐसे में एक दो सीट ऊपर नीचे हो सकता है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 19 अक्टूबर को बैठक है।

इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम दलों के नेता भी मौजूद रह सकते हैं, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सीटों पर चर्चा करेंगे।

देर रात कांग्रेस नेता सीएम हेमंत से मिलेः

इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने माथापच्ची की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भी मौजूद रहे। वह देर रात सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले।

मीर ने कहा कि इंडिया गठबंधन दलों की सीटों की तस्वीर एक-दो स दिनों में ही साफ हो जाएगी। फॉर्मूला रू तय हो गया है। सिर्फ घोषणा बाकी है। यह काम भी एक दो दिनों के भीतर हो जाएगा।

इंडिया गठबंधन का एक मात्र लक्ष्य चुनाव जीतना है। गुरुवार को मुख्यमंत्री से लंबी बात हुई है। सबकुछ ठीक है। सारी बातें जल्द ही मीडिया के सामने होगी।

नए पार्टनर से भी होगी बात

मीर ने कहा कि झामुमो के अलावा पर इंडिया गठबंधन के घटक दल राजद के नेताओं से भी शुक्रवार की सुबह हुई उनकी बात हुई है। सबकुछ ठीक है। कहीं परेशानी वाली बात नहीं है। इंडिया गठबंधन में नए पार्टनर से भी बात होनी है।

सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की रात सीएम आवासपर कांग्रेस नेताओं और हेमंत के बीच पहले फेज के चुनाव पर चर्चा हुई। इसमें जल्द सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों के नामों के घोषणा पर हीं विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें

JMM-कांग्रेस-RJD-माले में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय [Seat sharing formula decided in JMM-Congress-RJD-ML]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं