रांची से PLFI के 5 नक्सली गिरफ्तार [5 PLFI Naxalites arrested from Ranchi]

2 Min Read

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

रांची। रांची पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के पांच सद्स्यों को नगड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

सूचना के मुताबिक ये पांचो नक्सली रांची गुमला एनएच 43 के रास्ते रंगदारी मांगने को लेकर नगड़ी क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया।

छापामारी दल रांची से नगड़ी आने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहा था। इसी बीच ये पांचो दो गाड़ियों में हथियार से लैस होकर नगड़ी की ओर आ रहे थे।

पुलिस के सशस्त्र बल ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों को घेर अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने पांचो नक्सलियों के पास से दो देसी पिस्टल, चार जिन्दा गोली, 22 खाली खोखा, डेढ़ लाख नगद कैश, एक महिन्द्रा थार, एक स्कॉर्पियो, एक बड़ा चाकू और दो वाकी टाकी बरामद किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों का लीडर विजय बक्सी उर्फ रोहित बडाईक है। ये पीएलएफआई का एरिया कमांडर है।

विजय बक्सी राजधानी रांची में जमीन का कारोबार करता है और दूसरे जमीन कारोबारियों की जमीन हथियार के बल से कब्जा करता है।

इसके साथ अन्य चार गिरफ्तार नक्सलियों में नीरज पाईक,अनमोल बड़ाईक, रोहित सिंह और काली टोपो शामिल हैं।

विजय, रोहित और नीरज के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें

12 साल बाद रांची को मिला केंद्रीय मंत्री, जानिये कौन हैं संजय सेठ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं