Damodar river:
धनबाद। झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के दामोदर नदी में बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी के बाई क्वार्टर स्थित छठ घाट पर पूजा की डाली लेकर स्नान करने गईं पांच बच्चियां अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गईं।
बच्चियों के बहने की खबर मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
3 बच्चियां बचाई गईः
घटना के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोग और मछुआरे तुरंत नदी में कूद पड़े। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाकी दो बच्चियां तेज बहाव में बह गईं।
सूचना पाकर पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान रुक्मणी कुमारी (12 वर्ष) का शव बिरसा पुल के पास से बरामद हुआ। वहीं, दूसरी बच्ची संध्या कुमारी अब तक लापता है, जिसकी तलाश के लिए गोताखोर लगातार अभियान चला रहे हैं।
इसे भी पढ़ें







