चतरा। झारखंड के चतरा में रामनवमी के दिन बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चियां डूब गईं, जिनमें से 2 की मौत हो गई।
बाकी 3 बच्चियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सभी बच्चियां हंटरगंज प्रखंड के डाहा गांव की निवासी थीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंचाई के लिए नदी में गड्ढा बनाया गया था। सभी बच्चियां उसी गड्ढे में नहाने के लिए उतरी थीं।
अधिक गहराई में जाने पर सभी डूबने लगीं। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और 3 बच्चियों को निकाल लिया, लेकिन 2 बच्चियां डूब गई।
हादसे के बाद डाहा गांव में मातम पसर गया। मृत बच्चियों की पहचान 10 वर्षीय शिवानी और 6 वर्षीय देवंती के रूप में की गई है।
दोनों के परिवार वाले गमगीन हैं। माता-पिता की चीत्कार से गांव के सभी लोगों की आंखें नम हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें









