गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गिरिडीह। गौ तस्करों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रविवार की रात भी निमियाघाट पुलिस ने सूचना पर 40 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।
गिरिडीह एसपी दीपक कुमार को मिली गुप्त सूचना पर निमियाघाट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।
हालांकि, गौ तस्करी में जुड़े तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने कंटेनर से करीब 40 गौवंश को कत्लखाना जाने से जब्त किया। बताया जाता है कि यह कंटेनर कोलकाता जाने के लिए निकला था।
बिहार से कोलकाता भेजे जा रहे थे गोवंश
बिहार में गौवंश को लोड कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा जब्त कंटेनर बिहार स्थित मोहनिया से लोड हुआ था।
मोहनिया में बड़े पैमाने पर गौ तस्करी चल रही है। मोहनिया से लोड कर गाड़ी को झारखंड के रास्ते कोलकाता भेजा जा रहा था।
लेकिन, समय पर सूचना मिली और पुलिस टीम ने कार्रवाई कर पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में गाड़ी मालिक सह चालक को पकड़ा गया है। गिरफ्तार चालक का नाम शहनवाज खान है।
निमियाघाट पुलिस ने अब तक 1400 गोवंश कराया है मुक्त
गिरिडीह एसपी ने कहा कि निमियाघाट पुलिस की गौ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।
तस्करी की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर गायों को मुक्त करा रही है। उन्होंने कहा कि निमियाघाट पुलिस ने अब तक 1400 से अधिक पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह में पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार , पोषण एप्प से ठगते थे महिलाओं को