रांची रेल मंडल की 4 ट्रेने रद्द, कई आधे रास्ते तक ही जायेंगी

1 Min Read

रांची। रांची मंडल में विकास कार्यों को देखते हुए रेलवे ने 4 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले तक ही जाएगी।

इसे लेकर रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जिससे कि यात्रा के दौरान पैसेंजर्स को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन ट्रेनों को किया रद्द

08641/08462 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल 23.05.2024, 26.05.2024, 28.05.2024, 30.05.2024, 02.06.2024, 04.06.2024, 06.06.2024, 09,06.2024, 11.06.2024 , 13.06.2024 एवं 16.06.2024 को रद्द रहेगी।

08152/08151 बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना मेमू स्पेशल 23.05.2024, 26.05.2024, 28.05.2024, 30.05.2024, 02.06.2024, 04.06.2024, 06.06.2024, 09.06.2024, 11.06.2024, 13.06.2024 एवं 16.06.2024 को रद्द रहेगी।

शॉर्ट ओरिजनेटेड, टर्मिनेटेड

13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू, 20.05.2024 को शुरू होने वाली यात्रा बोकारो स्टील सिटी में समाप्त होगी और वहीं से खुलेगी।

18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 20.05.2024 को शुरू होने वाली यात्रा पुरुलिया में समाप्त हो जाएगी।

20.05.2024 को शुरू होने वाली 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा आद्रा तक जाएगी और वहीं से खुलेगी।

इसे भी पढ़ें

स्वाति मालीवाल को सुरक्षा गार्डों ने धक्का देकर बाहर निकाला, वीडियो आया सामने, विभव गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version