बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में ड्रम फटने से 4 लोग घायल [4 people injured due to drum explosion in hot strip mill of Bokaro Steel Plant]

2 Min Read

बोकारो, एजेंसियां: बोकारो में सेल (SAIL) के बीएसएल प्लांट में हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बता दें कि सेल के बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में एक ऑयल ड्रम फटने से चार लोग घायल हो गए।

इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल के इंटेंसिव बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ऑयल ड्रम में आग लगने से बगल में गुजर रहे कर्मी इसकी चपेट में आए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार को हॉट स्ट्रिप मिल के आरओटी सेक्शन में घटित हुई।

तो वहीं, बीएसएल के एक्टिंग चीफ ऑफ कम्युनिकेशन डी के सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दो कर्मियों, रजाक अंसारी और विजय ठाकुर का बीजीएच के बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो की हालात गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं