JSSC-CGL पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार

2 Min Read

रांची। जेएसएससी सीजीएल यानी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परिक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी जांच चल रही है।

हर दिन इस केस से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि पेपर लीक मामले की पूरी साजिश बिहार की राजधानी पटना में रची गई थी।

इस मामले से जुड़े 4 और लोगों को एसआइटी ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बीते रविवार रांची पुलिस ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद सज्जाद शमीम उर्फ शमीम और उसके दो बेटे शहजादा और शाहनवाज को गिरफ्तार किया था।

मिली जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र लीक मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

बताते चलें कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में बहाली का आश्वासन देते हुए झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम ने कुछ अभ्यर्थियों से 27 लाख रुपये की मांग की थी।

उनके दोनों बेटों ने अभ्यर्थियों से तय राशि के बदले एडमिट कार्ड की कॉपी और ब्लैंक चेक की मांग की थी। इसके लिए मोहम्मद शमीम के बेटों ने पटना के एक व्यक्ति यानी एजेंट से संपर्क भी किया था।

एसआईटी जांच के दौरान उनके पास से ये सभी चीजें समेत मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। जिसके बाद इन तीनो को रांची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

साथ ही प्रश्नपत्र लीक मामले में बिहार के कई सरकारी अधिकारियों के शामिल होने का संदेह है। रांची पुलिस की दो टीमें अभी भी पटना में मौजूद हैं।

प्रश्न पत्र लीक मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा छठा समन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं