JMM के 4 विधायक पहुंचे हेमंत सोरेन से मिलने, किला बचाने की कवायद [4 JMM MLAs arrived to meet Hemant Soren, efforts to save the fort]

1 Min Read

रांची। चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने की खबरों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपना किला बचाने की कोशिश शुरू कर दी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने सीएम आवास पहुंचे हैं। इन चार विधायकों में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार शामिल हैं।

बताते चलें कि यही वो चार विधायक हैं, जिनके बारे में चर्चा थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अभी चंपाई सोरेन दिल्ली में हैं।

इस बीच चारों विधायकों को हेमंत सोरेन के आवास पर बुलाया गया है। फिलहाल चारों विधायकों से हेमंत सोरेन मुलाकात कर रहे हैं।

खबर यह भी है कि आज चंपाई सोरेन दिल्ली से लौटेंगे। उसके बाद वह पार्टी और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा देंगे।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली से सीधा कोलकाता जाएंगे चंपाई सोरेन, BJP में शामिल होने पर सस्पेंस जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं