रांची में 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद [4 ganja smugglers arrested in Ranchi, 10 kg ganja recovered]

2 Min Read

रांची। राजधानी की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 10 पैकेट में 10 किलो गांजा, चार मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के वैशाली निवासी अनुराग राय उर्फ अनुराग यादव, बिहार के पटना निवासी धीरज कुमार, तमाड़ निवासी जीत वाहन स्वांसी और अमित स्वांसी शामिल हैं।

सभी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुनाभट्टा चौक स्थित राजेश शर्मा के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए एसएसपी ने एक टीम गठित की है।

टीम को सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुन्ना भठ्ठा चौक के पास कुछ लोग ओडिशा के बलांगीर से गांजा को रांची लाकर खरीद-बिक्री करने के लिये घर पर रखे हुए हैं।

डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में चुन्ना भठ्ठा चौक स्थित राजेश शर्मा के मकान में किरायेदार के घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें

जिम संचालक ने नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं