सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगा 4% DA

2 Min Read

नई दिल्ली। रकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होनेवाली है। उनके महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है। पहला जनवरी से जून तक की अवधि के लिए होता है और दूसरा जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए होता है।

साल 2023 की पहली छमाही में सकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। इससे यह बढ़कर 42 फीसदी हो गया। केद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाने के बाद राज्य सरकारें भी अपने राज्यों में डीए बढ़ाती हैं। दूसरी छमाही के लिए केंद्र सरकार जल्द ही डीए वृद्धि की घोषणा करने वाली है।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी इंडस्ट्रीयल वर्कर्स की महंगाई में इजाफे के आधार पर होती है। इन आंकड़ों के अनुसार इस बार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सरकार सितंबर या दिसंबर में डीए हाइक की घोषणा कर सकती है।

DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। वहीं, महंगाई राहत यानी DR पेंशनर्स को दी जाती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं। वहीं, 69.76 लाख पेंशनर्स हैं। डीए में बढ़ोतरी होने पर इन सभी को फायदा मलेगा। इसके अलावा राज्य सरकारों के कर्मचारी भी इस वृद्धि से लाभान्वित होंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं