Mayurakshi river: मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान 4 लड़के डूबे, 1 का शव बरामद

Anjali Kumari
1 Min Read

Mayurakshi river:

दुमका। जामा थाना अंतर्गत बापूपुर के पास मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार लड़कों के डूब गये हैं। स्थानीय गोताखोरों ने एक लड़के का शव बरामद किया है, जबकि शेष तीन लड़कों का शव खोजा जा रहा है।

पुलिस को मिले मोबाइल और कपड़ेः

जिस लड़के का शव बरामद किया गया है उसकी पहचान बांधपाड़ा के कृष्णा सिंह के रुप में की गई है। यह सभी चारों लड़के जे घूमने गया थे। पुलिस ने नदी किनारे से लड़कों का कपड़ा और मोबाइल बरामद किया था। शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश जारी है। सबसे पहले बांधपाड़ा के रहने वाले कृष्ण सिंह का शव मिला है। जो लड़के लापता है उसमें दो आर्यन नाम के लड़के और कृष भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

Kanchi river Body found: बुंडू में कांची नदी के किनारे सड़ा-गला शव बरामद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं