24 घंटे में 3824 कोविड के नये मामले

IDTV Indradhanush
1 Min Read

5 की मौत, देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3824 नये मामले सामने आये हैं। यह पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं। 5 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 18 हजार 389 हो गई है। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 2 हजार 994 केस दर्ज किए गए थे। हेल्थ मिनिस्ट्री के बुलेटिन के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87% दर्ज किया गया है। जबकि, वीकली रेट 2.24% है। अब तक 4.41 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं