36 प्रचार वाहन लोगों को वोटिंग के लिए करेंगे जागरूक [36 campaign vehicles will make people aware about voting]

1 Min Read

81 विस क्षेत्रों में जायेंगे वाहन

रांची| मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने 36 प्रचार वाहनों को रवाना किया, जो जागरुकता अभियान चलायेंगे।

ये राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में घूम-घूमकर वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

प्रचार वाहनों को रवाना करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोक कलाकारों ने लोकभाषा में मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम पेश करेंगे

सीईओ ने की लोगों से अपीलः

सीईओ ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे खुद भी मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि पूरे राज्य में स्थानीय थीमों को ध्यान में रखकर स्वीप के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में आचार संहिता लागू, 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को रिजल्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं