32 साल के युवक ने 4 साल की बच्ची से की दरिंदगी [32 year old youth brutalized 4 year old girl]

2 Min Read

रांचीराजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 साल के एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची से दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद बच्ची को घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अमर शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पेशे से बढ़ई मिस्त्री अमर यहां अकेले ही किराए पर कमरा लेकर रहता है।

बहला-फुसला कर बच्ची को ले गया कमरे मेः

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने पहले उसे बहलाया-फुसलाया। फिर जबरन अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। इधर, बच्ची के काफी देर से गायब रहने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह सड़क किनारे रोती हुई मिली। मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने तुरंत आसपास के लोगों को बताया।

इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी को घर से पकड़ लिया जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें

बदलेंगी राजधानी रांची की तस्वीर ,बिछेगा फ्लाईओवर का जाल

Share This Article
Exit mobile version