MBBS Counselling 2025:
रांची। एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए NEET UG सेकेंड राउंड काउंसलिंग जारी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के तहत इस राउंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 7315 MBBS और 600 BDS सीटें भरी जाएंगी। इसके अलावा देशभर के सरकारी, डीम्ड और अन्य कैटेगरी में लगभग 12,930 MBBS, 1,370 BDS और 335 BSc नर्सिंग सीटें भी काउंसलिंग में शामिल हैं।
MBBS Counselling 2025: नई सीटें भी जोड़ी गई:
इस राउंड में नई सीटें भी जोड़ी गई हैं, जिसमें ऑल इंडिया कोटे के तहत 366 MBBS और 8 BDS अतिरिक्त सीटें शामिल हैं। राजस्थान के नए मेडिकल कॉलेज (जैसलमेर और टॉक) और जोधपुर का नया डेंटल कॉलेज भी इसमें शामिल हैं। ESIC मेडिकल कॉलेज में 60 और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में 700 नई MBBS सीटें भी इस राउंड में उपलब्ध हैं। क्लियर वेकेंसी के तहत कई सीटें भी उपलब्ध हैं, जिसमें 19 MBBS और 15 BDS सीटें शामिल हैं। JIPMER, पुडुचेरी और कराईकल कैंपस की 38 MBBS सीटें भी इस राउंड में भरी जाएंगी, जिसमें 31 ऑल इंडिया कोटे की सीटें हैं।
छात्रों के पास 9 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग का मौका है। योग्य उम्मीदवार समय पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद के कॉलेज और सीट का चयन करें।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand NEET UG Counselling 2024: झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू


















