IPS officers transfer Jharkhand 2025: 30 IPS अफसरों का ट्रांसफर, राकेश रंजन बने रांची के नये एसएसपी DGP अनुराग गुप्ता से ACB और CID का अतिरिक्त प्रभार वापस

4 Min Read

IPS officers transfer Jharkhand 2025:

रांची। राज्य सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के पास एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था, जिसे हटा दिया गया है।
संचार एवं तकनीकी सेवाएं के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। रांची के एसपी चंदन कुमार सिंह को भी एसीबी में डीआईजी बनाया गया है। एसपी चाइबासा राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।

IPS officers transfer Jharkhand 2025: कौन कहां गए, क्या मिला प्रभार, क्या हटाः

अनुराग गुप्ता : डीजीपी झारखंड से डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
प्रशांत सिंह : डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार।
सुमन गुप्ता : पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत थीं, उन्हें एडीजी रेल बनाया गया।
प्रिया दुबे : एडीजी जैप थीं। उनके पास एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण तथा एडीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार था। अब उन्हें एडीजी एसीबी बनाया गया। उनके पास एडीजी जैप और एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

मनोज कौशिक : रांची के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार झारखंड।
नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी मानवाधिकार झारखंड से आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड।
शैलेंद्र कुमार सिन्हा : आईजी दुमका से आईजी पलामू।

सुदर्शन प्रसाद मंडल : आईजी सीआईडी से आईजी मुख्यालय। इनके पास आइजी जेल का भी अतिरिक्त प्रभार।
सुनील भास्कर : आईजी पलामू से आईजी बोकारो।
पटेल मयूर कन्हैयालाल : आईजी प्रोविजन झारखंड हैं। इन्हें आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संजीव कुमार : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी।
शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी।
चौथे मनोज रतन : डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी से डीआईजी विशेष शाखा।
नौशाद आलम : डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय।
अजीत पीटर डुंगडुंग : एसपी देवघर से संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।
चंदन कुमार सिंह एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी झारखंड।
अरविंद कुमार सिंह : एसपी एसीबी से एसपी विशेष शाखा।
एहतेशाम वकारिब : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। एसपी सीआईडी बनाये गये।
अमित रेणु : एसपी अभियान नक्सल से एसपी चाईबासा।
सौरभ : कमांडेंट जैप 10 होटवार से एसपी देवघर।
अजीत कुमार : एसपी सिटी रांची से एसपी रेल जमशेदपुर।
दीपक कुमार पांडेय : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। एसपी विशेष शाखा बने।
अनिमेष नैथानी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, एसपी एसीबी बने।
कैलाश करमाली : एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद।
राकेश रंजन : एसपी चाईबासा से एसएसपी रांची। ये कमांडेंट जैप वन के भी प्रभार में रहेंगे।
मनोज स्वर्गियारी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कमांडेंट जैप-3 गोविंदपुर धनबाद बनाये गए।
मूमल राजपुरोहित : एसपी विशेष शाखा से कमांडेंट जैप-8 लेस्लीगंज पलामू।
पारस राणा : एएसपी अभियान चाईबासा से एसपी सिटी रांची। इन्हें कमांडेंट जैप-10 होटवार का भी अतिरिक्त प्रभार।
राकेश सिंह : एएसपी अभियान पलामू से एसपी यातायात रांची। इनके पास एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

इसे भी पढ़ें

IAS officers transferred: मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: 18 IAS अधिकारियों और 11 जिला पंचायत CEOs के ट्रांसफर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं