किन्नर का वेश धर कर गंदा काम करने वाले 3 युवक धराये [3 youths caught doing dirty work disguised as eunuchs]

2 Min Read

किन्नरों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा

धनबाद, एजेंसियां: धनबाद में किन्नर समुदाय ने तीन युवकों को किन्नर का वेश धारण कर गंदा काम करने और पैसे की उगाही करने के आरोप में पकड़ लिया है।

आरोप है कि ये युवक बरवाअड्डा जीटी रोड पर किसान चौक के समीप ट्रक ड्राइवरों और बाहरी लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर पैसे वसूलते थे।

सुनैना किन्नर, जो किन्नर सामाज की जिला अध्यक्ष हैं, ने बताया कि पिछले कुछ समय से कुछ युवक किन्नर का वेश धारण कर समाज कि छवि को धूमिल कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “सोमवार रात को हमारे समुदाय के लोगों ने इन तीन युवकों को पकड़कर बरवाअड्डा पुलिस को सौंप दिया।”

किन्नर का वेश धर करते थे अपोजिट सेक्सः

बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि ने पुष्टि की कि युवकों को किन्नर समाज द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। उन्होंने कहा, “मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

सुनैना किन्नर ने बताया कि ये युवक पिछले एक साल से किन्नर का वेश धरकर अपोजिट सेक्स का गंदा काम कर रहे थे और लोगों को परेशान कर पैसे मांगते थे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखा जा सके।

इसे भी पढ़े

धनबाद के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ीं, लोगों ने किया हंगामा

Share This Article
Exit mobile version