दो बाइक की टक्कर में 3 की मौत

1 Min Read

सिमडेगा। सिमडेगा में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाटिंग होड़े के पास हुआ।

तेज रफ्तार दो बाइक के टकराने से ये हादसा हुआ। हादसे में एक बाइक में सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।

दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों चाईबासा के मनोहरपुर से सिमडेगा के बानो आ रहे थे।

वहीं दूसरा बाइक पर सवार इमानुएल तोपनो को बानो अस्पताल में ही मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में सिमडेगा रेफर किया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई।

पौलुस और सचिन चाईबासा के मनोहर पुर से सिमडेगा के बानो की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान हाटीगहोड़े के इमानुएल तोपनो की बाइक से इनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी।

इसे भी पढ़ें

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के दो आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं