झारखंड में गर्मी से 3 की मौत, 14 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट [3 died due to heat in Jharkhand, heatwave alert in 14 states]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है।

इसके कारण उत्तर और पूर्वी भारत में हीटवेव का असर फिर से शुरू हो गया है। झारखंड में हीटवेव से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक रामगढ़ और दो जमशेदपुर के थे।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। UP का कानपुर 47.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

देश के 14 राज्यों में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।

अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है।

उत्तर-पूर्व में बारिश, सिक्किम में लैंड स्लाइड, 5 मरे

दूसरी तरफ, सिक्किम के मंगन जिले में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पांच लोग लापता हो गए। लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कें बंद हो गईं। कई घर पानी में डूब गए या क्षतिग्रस्त हो गए। कई बिजली के खंभे भी बह गए।

इसे भी पढ़ें

मानसून का बंगाल शाखा कमजोर, झारखंड में 32 प्रतिशत कम बारिश के आसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं