गोड्डा। गोड्डा से एक दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है। यहां एक ही घर के 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों तालाब की तरफ खेलने गए थे। खेलने के दौरान तालाब में गिर गए। मृतकों की पहचान अबीर अंसारी के बेटे और बेटी के रूप में हुई है।
मरनेवाले बच्नाचों के नाम मारूफ अंसारी (6 वर्ष), शफीक अंसारी (4 वर्ष) और छोटी बेटी उस्मे हनी (3 वर्ष) हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां होश में नहीं हैं, जब भी होश में आती तो अपने बच्चों का नाम लेकर चिल्लाती।
पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका है और शवों को निकालने का काम शुरू हो गया है। पूरा गांव घटना के बाद शोक में डूबा है।






