देवघर में अंतिम सोमवारी पर 2KM लंबी लाइन [2KM long line on last Monday in Deoghar]

1 Min Read

आज सवा लाख भक्त जल चढाएंगे, रात 12 बजे के बाद हटेगी अर्घा, स्पर्श पूजा होगी

देवघर। आज सावन की अंतिम सोमवारी है। देवघर के बाबा मंदिर में आज विशेष पूजा अर्चना होगी। मंदिर का पट सुबह चार बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है।

सावन की अंतिम सोमवारी होने की वजह से कांवड़ियों की संख्या थोड़ी कम है, फिर भी उनकी कतार लगभग 2 किलोमीटर है।

मंदिर में स्थानीय लोगों की भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है। संभावना है कि आज सवा लाख भक्त जल चढ़ा सकते हैं।

आम भक्तों के लिए मंदिर का पट खोलने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाबा को सबसे पहले कांचा जल स्नान कराया गया।

इसके बाद षोडषोपचार के साथ पूजा की गई। इसके बाद जलार्पण शुरू हुआ। मेले की अंतिम और पांचवी सोमवारी होने की वजह से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

इसे भी पढ़ें

सावन का पहला सोमवारः काशी विश्वनाथ में अब तक एक लाख ने दर्शन किए, देवघर में 4 किमी लंबी लाइन

Share This Article
Exit mobile version