रांची। झारखंड में 28 सीटें ST के लिए रिजर्व हैं। राज्य के 26% आदिवासी वोटर्स तय करते हैं कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा। 2019 में JMM ने 28 में से 26 सीटें जीती थीं। इस बार 20 सीटों पर BJP और JMM की सीधी लड़ाई थी।
BJP ने आदिवासी सीटों पर खास फोकस रखाः
BJP ने 2019 के चुनाव से सबक लेकर आरक्षित सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस किया। आदिवासियों के बीच पैठ बनाने के लिए चुनाव से 2 महीने पहले ही ट्राइबल गांवों में डेमोग्राफी चेंज और घुसपैठ का मुद्दा उठाया, लेकिन ये बेअसर ही रहे।
JMM ने सरना धर्म कोड को मुद्दा बनायाः
JMM ने सरना धर्म कोड को मुद्दा बनाया। संथाल के आदिवासी वोटर्स पर इसका असर हुआ। आदिवासी समुदाय हमेशा से JMM का कोर वोटर रहा है। इस बार भी उनके वोट हेमंत सोरेन की पार्टी को ही मिले। JMM को 28 में से 27 सीटों पर जीत मिली है।
इसे भी पढ़ें

