चुनाव को लेकर रांची में 27 उड़न दस्ता गठित

1 Min Read

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए 27 उड़न दस्ता का गठन किया गया है।

इसमें मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के अलावा वीडियोग्राफर भी रहेंगे। यह दस्ता 24 घंटे और सातों दिन कार्य करेगा।

चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों नकद, शराब, मुफ्त दी जाने वाली सामग्रियों पर दस्ता द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी और उन्हें जब्त की जाएगी।

इस संबंध में रांची लोकसभा चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

उड़नदस्ता का कार्य मुख्यतः एमसीसी, कॉल सेंटर, सी-विजिल और एसएसटी के माध्यम से प्राप्त शिकायत की जांच करना है।

प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

दूसरी ओर, आम चुनाव में पारदर्शिता और आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए कंप्लेंट मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है।

आम नागरिक टोल-फ्री नंबर 18003453333 पर निर्वाचन से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं या जानकारी पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार संग धराये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं