जेटेट पास 52848 अभ्यर्थी भी होंगे शामिल
रांची। झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। इस नियुक्ति प्रक्रिया में 2016 में जेटेट पास करने वाले 52848 अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए 20 मई के बाद वित्रापन निकल सकता है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विज्ञापन निकालने के लिए इसी महीने जेएसएससी को अनुशंसा भेजा जायेगा।
कुल 50 हजार शिक्षकों की होनी है नियुक्ति
राज्य में क्लास एक से पांच और छह से आठ के लिए शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। यह नियुक्ति कुल 50 हजार शिक्षकों की होगी। पूरी नियुक्ति प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
पहले चरण में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस पहले चरण की नियुक्ति में साल 2016 में जेटेट पास करनेवाले कुल 52848 अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इन 52848 अभ्यर्थी में से 3628 अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं।
शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में जिन 52848 अभ्यर्थी ने 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की, उसमें से 3628 झारखंड के बाहर के हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या बिहार के अभ्यर्थियों की है।
इस परीक्षा में क्लास एक से पांच के लिए 1267 और क्लास छह से आठ के लिए 2361 अभ्यर्थी सफल हुए थे। जिनमें सबसे अधिक अभ्यर्थी बिहार के हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओड़िशा के भी कुछ अभ्यर्थी इनमें शामिल हैं।
कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा हुई पार
अब तक राज्य में दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई है। पहली पात्रता परीक्षा 2013 में हुई। दूसरी पात्रता परीक्षा 2016 में हुई।
पहली बार हुई परीक्षा के आधार पर राज्य में लगभग 16 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। वहीं, अधिकतर अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो गयी है। दूसरी बार वर्ष 2016 में हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों को अब तक एक भी नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिला है।
ये हैं जिलावार रिक्तियां
जिला – एक से पांच – छह से आठ
बोकारो – 470 – 498
चतरा – 958 – 779
देवघर – 627 – 725
धनबाद – 517 – 588
दुमका – 730 – 932
गढ़वा – 441 – 521
गिरिडीह – 977 -1361
गोड्डा – 464 – 597
गुमला – 409 – 630
हजारीबाग – 436 – 548
जामताड़ा – 333 – 476
खूंटी – 252 – 323
कोडरमा – 213 – 316
लातेहार – 341 – 469
लोहरदगा – 168 – 232
पाकुड़ – 308 – 409
पलामू – 795 – 1608
पश्चिमी सिंहभूम – 637 – 735
पूर्वी सिंहभूम – 479 – 630
रामगढ़ – 188 – 232
रांची – 617 – 818
साहिबगंज – 392 – 523
सरायकेला-खरसांवा – 457 – 704
सिमडेगा – 246 -347









